Balodabajar - Bhatapara

CG Crime : 89 साल की असहाय बुजुर्ग से दरिंदगी, युवक ने मानवता को किया शर्मसार आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार/भाटापारा : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक 33 वर्षीय युवक ने चलने-फिरने में असमर्थ 89 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 26 तारीख को भाटापारा ग्रामीण थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम मोपका निवासी दीपक टंडन (33 वर्ष) ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए बुजुर्ग महिला के साथ कुकृत्य किया। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपनी उम्र और शारीरिक स्थिति के कारण चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने पहले भी महिला के साथ इस तरह की हरकत की थी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बलौदाबाजार SP भावना गुप्ता के निर्देशन में ग्रामीण थाना टी.आई. हेमंत पटेल ने तत्काल टीम गठित की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी दीपक टंडन को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 64 दुष्कर्म के लिए सजा, धारा 64(2)(ड): असहाय या शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति के साथ दुष्कर्म, धारा 332: घर में अनधिकृत प्रवेश के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : चारा लेने गई महिला धुएं से बेहोश होकर खेत में गिरी, आग की चपेट में आकर जिंदा जलकर हुई खाक

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के कसडोल में एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा…

CG ACB Breaking : घूस लेते SDO गिरफ्तार, मांगी थी 1 लाख रुपये की रिश्वत, आफिस में ही रंगे हाथों पकड़ाये…

बलौदाबाजार : एसीबी ने एक और घूसखोर अफसर को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG News : स्कूल फेयरवेल पार्टी बना स्टंट शो, कार के विंडो पर लटके छात्र-छात्राएं, हरियाणवी गाने पर बनायी रील

बलौदाबाजार : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े दो वीडियो इन दिनों…

1 of 4