Janjgir - Champa

CG Crime : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, गांव में फैली दहशत, धारदार हथियार से हुआ वार

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंवतरा में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके से धारदार हथियार टांगिया बरामद किया है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मृतकों में 70 वर्षीय मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी 65 वर्षीय पत्नी कांति बाई, 25 वर्षीय नातिन मोगरा और 17 वर्षीय नाती पीतांबर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात हमलावर घर में घुसे और सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना बेरहमी से किया गया कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह निर्माण कार्य के लिए मिस्त्री घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि परिवार नया मकान बनवा रहा था। मिस्त्री ने जब घर के भीतर चारों को खाट पर खून से लथपथ और बेसुध हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए।

इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल सरपंच को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ प्रभारी एसपी निवेदिता पाल, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। मामले में मृतक परिवार की रिश्तेदार उतरा बाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि परिवार के बड़े पिता ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी पहले भी अपने भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और सजा काट चुका है। पुलिस अब इस एंगल को भी गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है। जानकारी यह भी सामने आई है कि मृतक परिवार पहले भी हिंसा की घटनाओं का शिकार हो चुका है। करीब 16 से 17 वर्ष पहले मृतक मेदनी प्रसाद के एक बेटे की भी हत्या हुई थी। ऐसे में पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद की आशंका भी जताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। लोग रात में घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार गांव में मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शेषराज हरवंश भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने लगायी बैराज में छलांग, रिजल्ट के बाद से ही चल रहा था परेशान, तलाश जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां…

CG Crime : मामूली विवाद बना जानलेवा, पत्नी से झगड़े के बाद युवक की हत्या, 2 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले…

1 of 12