Sarguja

CG : ठेकेदार की पत्नी ने ऑनलाइन मंगायी जहर, फिर दे दी जान, चौकाने वाली वजह आयी सामने

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने ऑनलाइन मंगाई गई सल्फास गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका निशा सिंह (34) थी, जो कि अंबिकापुर के नावापारा निवासी ठेकेदार सुधाकर सिंह (37) की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का मुख्य कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। निवासी वसुंधरा कॉलोनी में रह रहे सुधाकर सिंह, उनकी पत्नी और दो बेटियां – बड़ी 14 साल और छोटी 8 साल की – के साथ रहते थे।

कुछ महीने पहले उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिसमें कथित रूप से लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। इसके बाद परिवार के बीच तनाव और विवाद बढ़ गए। बताया गया है कि निशा सिंह परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी और उन्होंने वसुंधरा कॉलोनी में अपने घर में रहने का फैसला किया। मंगलवार को उन्होंने ऑनलाइन सल्फास मंगाई और खा ली। कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके चलते उन्हें स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही निशा सिंह की मौत हो गई। बुधवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

सुधाकर सिंह और निशा सिंह ने करीब 15 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और घरेलू तनाव ने निशा सिंह को यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका ने ऑनलाइन मंगाई गई सल्फास गोलियां खाईं, जो बेहद खतरनाक हैं और सामान्यत: अनाज को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। सल्फास सहित कई अन्य खतरनाक रसायन और पेस्ट्री साइट ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे समाज में गंभीर खतरे की स्थिति पैदा हो रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन उपलब्ध खतरनाक रसायनों पर रोक और सख्त निगरानी की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। परिवार के अनुसार, पारिवारिक विवाद, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव ने निशा सिंह को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया। सरगुजा पुलिस मामले की जांच कर रही है और ऑनलाइन जहर की खरीद के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन उपलब्ध खतरनाक रसायनों के प्रयोग से दूर रहें और मानसिक स्वास्थ्य के मामलों में परिवार और विशेषज्ञों की मदद लें।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मेडिकल कॉलेज जमीन खाली कराने पर बवाल, नाराज लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

अंबिकापुर : अंबिकापुर में गंगापुर मेडिकल कालेज की जमीन से बेजा कब्जा हटाने के…

CG News : शिक्षिका को अश्लील VIDEO पर आया कॉल : “तूम गंदी VIDEO देखती हो” क्राइम ब्रांच अफसर बनकर ठग लिये 4.50 लाख, FIR दर्ज

सरगुजा : अश्लील VIDEO का डर दिखाकर शिक्षिका से लाखों की ठगी हुई है। सरगुजा जिले…

1 of 11