Bemetra

CG : राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के खिलाफ की नारेबाजी, सांसद – विधायक भी थे मौजूद

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान शनिवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा नेताओं ने कलेक्टर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। मौके पर उपस्थित भाजपा विधायक दीपेश साहू ने विरोध जताते हुए कार्यक्रम से बहिर्गमन किया।

उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया। इस दौरान भाजपा सांसद विजय बघेल भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया, जिससे नाराज होकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। राज्योत्सव के दौरान हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस और अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया और कार्यक्रम पुनः शुरू किया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : कलेक्टोरेट में ठेकेदार का हाई वोल्टेज ड्रामा, खुद पर पेट्रोल छिड़ककर की आत्महत्या की कोशिश

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा कलेक्टोरेट में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया,…

CG Road Accident : स्कूल जा रहे बच्चों से भरी ई – रिक्शा को मालवाहक गाड़ी ने मारी टक्कर, 5 स्कूली बच्चे गंभीर घायल

बेमेतरा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया,…

CG Breaking – TI Suspend : बेमेतरा पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन: कोतवाली प्रभारी को किया गया निलंबित, SSP ने जारी किया आदेश

बेमेतरा : बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है। बेमेतरा कोतवाली थाना प्रभारी (TI)…

CG : कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े BJP नेता, सांसद बघेल ने CM और प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत, हाईकमान को सताने लगा डर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य गठन का 25वां वर्षगांठ रजत महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

1 of 2