Raipur

CG Budget 2026 : गति और ज्ञान के बाद छत्तीसगढ़ के बजट का थीम ‘संकल्प’.. जानें कितने लाख करोड़ रुपये का है प्रदेश का बजट..

रायपुर : आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में शिक्षा विभाग को लेकर भी बड़े ऐलान किये। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय खोले जायेंगे। इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। शाला विहीन स्कूलों में भवन निर्माण किया जायेगा। बस्तर फाइटर्स के लिए 1500 पदों पर होगी भर्तियां। पुलिस विभाग में 6000 पदों पर भर्तियां होगी। बालोद, बेमेतरा, सक्ती सहित पांच जिलों में पांच साइबर थाना खोले जायेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के पेंशन के लिए पिछले बजट में पेंशन फंड का गठन किया गया था, इस बार के बजट में पेंशन फंड के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संयुक्त समय के पेंशनरों के लिए भी इस बार बजट में प्रावधान किया गया है। जमीन संबंधी प्रकरणों के लिए साइबर तहसील का गठन किया जायेगा।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 62