Raipur

CG Breaking : हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए दो कैदी कोर्ट से फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट में पेशी के दौरान दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार कैदियों की पहचान राजेश मारकंडे और तुलाराम मारकंडे के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में जेल में बंद थे। नियमित पेशी के लिए उन्हें कोर्ट लाया गया था।

इसी दौरान मौका पाकर दोनों कैदी सुरक्षा घेरे को चकमा देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। फरार कैदियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फरारी कैसे हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। साथ ही, इस घटना में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की भी संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47