Raipur

CG Breaking : जल्द हटाए जाएंगे कोरबा कलेक्टर CM साय ने ननकी राम कंवर को दिया आश्वासन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से भी मिले पूर्व गृहमंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने कोरबा कलेक्टर को हटाने के संबंध में पूर्व गृहमंत्री को आश्वासन दिया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही कोरबा कलेक्टर हटाए जा सकते हैं।

दरअसल, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने भ्रष्टाचार को लेकर कोरबा कलेक्टर अजित वसंत हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे रायपुर में धरने पर बैठेंगे। इसके लिए वो शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने धरने को लेकर रायपुर जिला प्रशासन को पत्र भी दिया था। शनिवार सुबह के 10.30 बजे से वो धरने पर बैठने वाले थे। जब वो होटल से धरना स्थल के निकले, इस दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें रोक लिया और गहोई भवन में हाउस अरेस्ट कर लिया।

बीजेपी दफ्तर पहुंचे पूर्व गृहमंत्री

पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और भाजपा अध्यक्ष किरणदेव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष दोनों ने उन्हें बुलाया था, इसलिए वे भाजपा कार्यालय आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें भरोसा दिलाया है, जिसके कारण उन्होंने अपना धरना स्थगित करने का मन बना लिया है। ननकी राम कंवर ने कहा कि अगर कलेक्टर को एक हफ्ते से अधिक समय तक नहीं हटाया गया तो फिर अपनी अगली रणनीति बनाएंगे।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 70