ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली इंडिगो फ्लाइट अचानक हुई भुवनेश्वर डायवर्ट, विमान में तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप, दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान

रायपुर : रायपुर एयरपोर्ट में दिल्ली से रायपुर लैंड होने वाली फ्लाइट में तकनीकी समस्या आने के कारण भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है आज सुबह विमान के लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी समस्या हुई। जिसके चलते फ्लाइट को डायवर्ट किया गया।

वहीं दूसरी तरफ विमान के डायवर्ट करने से रायपुर से दिल्ली जाने वाली यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 9:15 बजे रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E6476 को तकनीकी दिक्कतों के चलते रायपुर में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। जिसके बाद फ्लाइट को भुवनेश्वर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। विमान के समय पर न पहुंचने से रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स और काम के शेड्यूल पर इसका असर पड़ा है।

बताया जा रहा है कि जिस फ्लाइट को रायपुर की जगह भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया, वहीं विमान रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, जिससे आगे की शेड्यूल पूरी तरह प्रभावित हो गया। उधर एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को रायपुर लाने और आगे दिल्ली के लिए रवाना करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी उड़ान के नए समय की आधिकारिक पुष्ट‍ि नहीं की गई है। बार-बार हो रही ऐसी तकनीकी दिक्कतों से फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : 31 जनवरी तक देनी होगी संपत्ति की जानकारी, राज्य सरकार ने सभी विभागों को भेजा पत्र

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 17