Raipur

CG Breaking : गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव ने ली मंत्रीपद की शपथ, राजभवन में राज्यपाल, CM भी मौजूद..

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट का चिर प्रतिक्षित विस्तार हो गया। तीन विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली। दुर्ग संभाग से गजेंद्र यादव, रायपुर संभाग से गुरु खुशवंत साहब और सरगुजा संभाग से राजेश अग्रवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। पहले पहले गजेंद्र यादव ने शपथ लिया, उन्होंने अपने नाम के साथ अपने पिता के नाम को जोड़कर शपथ ली। उनके बाद आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहब ने शपथ लिया। जबकि आखिर में सरगुजा से विधायक चुने गये राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली।

तीनों मंत्रियों को आज दोपहर बाद विभागों का बंटवारा कर दिया जायेगा। कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किये जायेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के पास शिक्षा जैसे विभाग भी अन्य मंत्रियों को बांटे जायेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्म, संस्कृति और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी गुरु खुशवंत साहब को मिल सकती है। वहीं गजेंद्र यादव को शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग दिया जा सकता है। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को परिवहन और खनिज संसाधन विभाग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47