Sarguja

CG Breaking : बलरामपुर के बाद …. इस जिले मे भी 10 जनवरी तक स्कूल बंद, कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया गया फैसला, पढ़िये आदेश

सरगुजा : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अब स्कूलों में छुट्टी का आदेश दे दिया गया है। 10 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सरगुजा जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि सरगुजा संभाग में पारा 4 से 5 डिग्री तक पहुंच गया है। शीतलहरी और कनकनी को देखते हुए 1 जनवरी तक पहली से पांचवी तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है।

सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आदेशके मुताबिक सरगुजा जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए 10 जनवरी तक पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेगा। लेकिन, सभी शिक्षक और कर्मचारी को निर्धारित समय में स्कूल आना होगा। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों को भी ठंड से बचाव और सावधानी बरतन की हिदायत दी गयी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मेडिकल कॉलेज जमीन खाली कराने पर बवाल, नाराज लोगों ने किया पथराव, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

अंबिकापुर : अंबिकापुर में गंगापुर मेडिकल कालेज की जमीन से बेजा कब्जा हटाने के…

1 of 11