अपराध

CG : 100 रुपये के लिए विवाद पत्नी के सामने हत्यारे ने युवक को पीटने के बाद कैंची से मारकर कर दी हत्या …. मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में दीपावली की रोशनी के बीच हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। यहां के भाटागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में मंगलवार की देर रात 100 रूपये के विवाद में एक युवक की उसके ही घर के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ताहिर हुसैन के रूप में हुई है, जो पास की चिकन दुकान में काम करता था।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात ताहिर हुसैन का अपने परिचित सूरज यादव और मदन यादव के साथ जुआ खेल रहा था। जुआ खेलने के दौरान 100 रुपये को लेकर विवाद हो गया था। इस मामूली बात पर विवाद इतनी बढ़ गई कि दोनों आरोपी बदला लेने के लिए एक दिन बाद ताहिर के घर पहुंच गए।

वहां उन्होंने पहले ताहिर की घर के सामने ही बुरी तरह से पिटाई की, इसके बाद भी जब उनका मन नही भरा तो आरोपियों ने पत्नी और परिवारजनों के सामने ही ताहिर के सीने में कैंची घोंप दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल ताहिर को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपी सूरज यादव और मदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

सुबह लिए सात फेरे, रात में बिछ गई लाश बहन का घर बसते ही भाइयों ने जीजा के साथ जो किया, सुनकर कांप जाएगी रूह

अमरावती : आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले से ऑनर किलिंग की एक दिल…

नहाने के साबुन के पैकेट में हिडन कैमरा … नहाते वक्त पड़ी छात्रा की नजर, गर्ल्स हॉस्टल में मचा हड़कंप

गुवाहाटी : डिजि​टल युग में लगातार बेटियों की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन को…

CG Crime : पिता ने बेटी की कर दी हत्या, तो वहीं पत्नी ने अपने पति को ही पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

जशपुर/सुरजपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर और सूरजपुर जिलों से रिश्तों को शर्मसार करने…

1 of 10