दिल्ली: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने इस बार वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में महिलाओं का खास ध्यान रखा है। बजट में महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया गया है। इस ऐलान में सबसे खास हैं महिला समृद्धि योजना। इस योजना के लिए बजट में 5,110 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है। इस योजना से दिल्ली की लाखों महिलाओं को फायदा कैसे मिलेगा, इसे लेकर लोगों उत्सुकता बढ़ गई है।
पैसे सीधे बैंक खातों में किए जाएंगे ट्रांसफर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिला को हर महीने 2500 रुपए मिलेंगे। योजना का पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह योजना भी मध्य प्रदेश में चलाई जा रही लाडली बहना और महाराष्ट्र में चलाई जा रही लाडकी बहिन योजना की तर्ज पर चलाई जाएगी।
पात्र बहनों का पता लगाएगी विशेषज्ञ कमेटी
वहीं जब महिला समृद्धि योजना को लेकर सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, पात्र बहनों का पता करने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाई गई है जिस पर काम हो रहा है। जल्द ही सरकार विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप एक पोर्टल लॉन्च करेगी जिसमें पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अब सरकार ने इस योजना के लिए बजट भी आवंटित कर दिया है इसलिए जल्द ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।
इस योजना की पात्रता के लिए दिल्ली सरकार की ओर से नियम पूरी तरह से स्पष्ट नही किए गए हैं। विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों के बाद ही तस्वीर साफ होगी। माना जा रहा है कि आय, निवास और अन्य सामाजिक मानकों के आधार पर पात्र महिलाओं का चयन किया जाएगा। विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों के आधार पर गाइडलाइन जारी होगी।
कैसे और किसको मिलेगा लाभ?
ऐसा माना जा रहा है कि, इस योजना का लाभ एक परिवार की एक महिला को मिलेगा। परिवार में मां, बहू और बेटी तीनों हो तो किसको इसका लाभ मिलेगा, इस पर अभी कोई नियम स्पष्ट नहीं है। महिला गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल या आर्थिक रूप कमोजर वर्ग में आती हो, परिवार की सालाना आय, महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लभा नहीं ले रही हो, इन सबको लेकर कुछ दिनों में गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। गाइडलाइन जारी होती ही इस योजना की पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी।






















