ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News : कुएं में जहरीली गैस रिसाव से 5 ग्रामीणों की मौत, गाय बचाने की कोशिश में हुआ हादसा…

गुना : मध्यप्रदेश के गुना जिले के धरनावदा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण पांच ग्रामीणों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब ग्रामीण कुएं में फंसी एक गाय को निकालने के लिए एक-एक करके कुएं में उतरे, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी जान चली गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धरनावदा गांव में सुबह करीब 10 बजे एक गाय कुएं में गिर गई। गाय को बचाने के लिए पहले एक ग्रामीण कुएं में उतरा, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। उसे बचाने के लिए अन्य ग्रामीण एक के बाद एक कुएं में उतरते गए। कुएं में मौजूद जहरीली गैस, संभवतः मीथेन या कार्बन मोनोऑक्साइड, की वजह से सभी बेहोश हो गए और उनकी दम घुटने से मौत हो गई।

कुल पांच ग्रामीण इस हादसे का शिकार हुए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन, और स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कुएं से शवों को निकालने का कार्य शुरू किया। ग्रामीण भी बचाव कार्य में जुटे रहे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, और कुएं में गैस रिसाव के कारणों की तहकीकात की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता को हार्ट अटैक, इलाज के दौरान हुई मौत, भूपेश बघेल ने …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां के वरिष्ठ…

Petrol Diesel Price Cut : डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती, केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 18