देश - विदेश

Breaking : कोयला खदान में मौत का विस्फोट, भीषण ब्लास्ट से 90 मजदूरों की तड़प – तड़पकर मौत, मचा हाहाकार

बीजिंग : उत्तरी चीन से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से 90 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। बीजिंग के आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। बचाव अभियान लगातार जारी है और अब तक 201 खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

सरकारी समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ की खबर के अनुसार, उत्तरी चीन के शानशी प्रांत के क्विनयुआन काउंटी में कोयला खदान में विस्फोट होने से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने व्यापक पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जाने और घायलों का उपचार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे के बाद की स्थिति से उचित तरीके से निपटने, इसके कारणों की गहन जांच करने और कानून के अनुसार जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए।

चिनफिंग ने कहा कि इस हादसे से देशभर के प्राधिकारियों को सबक लेना चाहिए, कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए और संभावित जोखिमों की पहचान कर उन्हें दूर करने के प्रयास तेज करने चाहिए, ताकि हादसों को रोका जा सके। उपप्रधानमंत्री झांग गुओकिंग बचाव अभियान की निगरानी के लिए एक दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे है।

What's your reaction?

Related Posts

अफगानिस्तान के दर्द को भारत कर रहा महसूस …. इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ, पाकिस्तान ने की थी 400 बेगुनाहों की हत्या..

नई दिल्ली : आतंकी और पड़ोसी देश पाकिस्तान के नापाक मंसूबों ने अफ़ग़ानिस्तान को…

बड़ी खबर …. फेसबुक, यूट्यूब समेत 26 ‘सोशल मीडिया’ प्लेटफॉर्म पर बैन, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

काठमांडू : नेपाल ने निर्धारित समय सीमा के भीतर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी…

Breaking : वायुसेना का विमान क्रैश, 110 सैनिक थे सवार, रेस्क्यू आपरेशन में 57 को जिंदा निकाला, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

कोलंबिया : कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को वायुसेना का विमान…

1 of 5