मध्य प्रदेश

Big Road Accident News : मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 3 की मौत, 18 से अधिक घायल

धार : मध्य प्रदेश के धार जिले में उमरबन थाना क्षेत्र के मोहनपुरा पुलिया के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को मातम में डुबो दिया। सोयाबीन की फसल काटकर लौट रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 18 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जिनका इलाज धार जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसा उकाला के पास हुआ, जब जामला और लटामली गांव के करीब 85 मजदूर पिकअप में सवार होकर अपने घरों की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह पलट गया। हादसे में जामला निवासी एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद पिता नराण (38 वर्ष, जामला) ने उमरबन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को निजी वाहनों व 108 एंबुलेंस की मदद से उमरबन अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को धार जिला अस्पताल रेफर किया गया।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

होटल के कमरे में …. इस हालत में मिली महिला, देखकर हर किसी ने बंद कर ली अपनी आंखें, पुलिस के भी उड़े होश

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक…

Breaking : गिड़गिड़ाता रहा लाचार पिता, हैवान डॉक्टर ने मासूम को जमीन पर पटका, टूट गया नवजात का हाथ

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने…

1 of 30