देश - विदेश

Big Breaking News : मॉल में लगी आग से मची तबाही, 60 लोगों की गई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अल-कुत : इराक के वासित प्रांत के अल-कुत शहर में बुधवार देर रात हाइपर मॉल में लगी भीषण आग ने कम से कम 60 लोगों की जान ले ली और कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। वासित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मियाही ने बताया कि मॉल और इमारत के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और इमारत की सुरक्षा व्यवस्था व अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच शुरू कर दी गई है।

आग की लपटों में समाया मॉल, भारी तबाही-

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पांच मंजिला हाइपर मॉल को आग की लपटों में घिरा हुआ देखा जा सकता है, जहां से घना काला धुआं उठ रहा था। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कई घंटे लगे। यह मॉल सिर्फ पांच दिन पहले ही खुला था और शहर का एक प्रमुख खरीदारी केंद्र बन चुका था। अल-कुत के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया, हमने 59 शवों की पहचान कर ली है, लेकिन एक शव इतना बुरी तरह जला हुआ है कि उसकी पहचान नहीं हो पाई। अभी भी मलबे में और शव फंसे हो सकते हैं।

आग का कारण अज्ञात, जांच जारी-

वासित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मियाही ने बताया कि आग का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच के नतीजे 48 घंटों के भीतर घोषित किए जाएंगे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, आग मॉल की पहली मंजिल से शुरू हुई और तेजी से पूरे भवन में फैल गई। प्रारंभिक अनुमानों में ज्वलनशील सामग्री और अपर्याप्त अग्नि सुरक्षा उपायों को आग के तेजी से फैलने का कारण माना जा रहा है। गवर्नर ने कहा, यह एक त्रासदी और आपदा है। हमने मॉल और इमारत के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, और अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : कोयला खदान में मौत का विस्फोट, भीषण ब्लास्ट से 90 मजदूरों की तड़प – तड़पकर मौत, मचा हाहाकार

बीजिंग : उत्तरी चीन से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एक कोयला…

अफगानिस्तान के दर्द को भारत कर रहा महसूस …. इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ, पाकिस्तान ने की थी 400 बेगुनाहों की हत्या..

नई दिल्ली : आतंकी और पड़ोसी देश पाकिस्तान के नापाक मंसूबों ने अफ़ग़ानिस्तान को…

Breaking : वायुसेना का विमान क्रैश, 110 सैनिक थे सवार, रेस्क्यू आपरेशन में 57 को जिंदा निकाला, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

कोलंबिया : कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को वायुसेना का विमान…

बड़ी खबर …. फेसबुक, यूट्यूब समेत 26 ‘सोशल मीडिया’ प्लेटफॉर्म पर बैन, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

काठमांडू : नेपाल ने निर्धारित समय सीमा के भीतर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी…

1 of 5