ब्रेकिंग न्यूज़

Big Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग 18 लोग जिंदा जले आसमान में उड़े चीथड़े और बिछ गई लाशें

Big Breaking : आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया है। यहां काकीनाडा जिले में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट होने से 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इस धमाके में हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की भी आशंका जताई है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमाके से थर्राया पूरा इलाका

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट इतना जोरदार था कि उसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। मलबे के नीचे दबे लोगों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने आशंका जताई है कि हताहतों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : 31 जनवरी तक देनी होगी संपत्ति की जानकारी, राज्य सरकार ने सभी विभागों को भेजा पत्र

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 17