ओडिशा

Big Breaking News : 9 सीटर चार्टर प्लेन हुआ क्रैश, हादसे में 2 पायलट समेत 4 यात्री गंभीर रूप से घायल

ओडिशा : छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भुवनेश्वर से राउरकेला जा रही एक 9 सीटर चार्टर प्लेन क्रैश होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में प्लेन के दो पाॅयलट समेत 3 यात्रियों को गंभीर चोटे आई है। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा राउरकेला से 10 किलोमीटर दूर खुले मैदान में आज दोपहर हुआ।

बताया जा रहा है कि इंडिया वन एयर का चार्टर विमान आज 4 यात्रियों को भुवनेश्वर से लेकर राउरकेला के लिए उड़ान भरा था। 9 सीटर विमान राउरकेला में सुरक्षित लैंडिग कर पाता, इसी बीच प्लने में तकनीकि खराबी आ गयी। जिसके बाद प्लेन के पाॅयलट की सूझबूझ से प्लैन की क्रैश लैंडिंग खुले मैदान में कराई गई। क्रैश की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि प्लेन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।

उसके विंग्स भी क्षतिग्रस्त हैं। इस हादसे में प्लेन मे सवार यात्री अनीता साहू, सुनील अग्रवाल, सविता अग्रवाल, सुशांत कुमार बिस्वाल शामिल है। वहीं प्लेन के पाॅयलट तरुण श्रीवास्तव और नवीन खंगार को भी गंभीर चोट आई है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking News : डिप्टी रेंजर के ठिकानों पर मिली करोड़ों की संपत्ति, भारी मात्रा में सोना चांदी और कैश मिले

भुवनेश्वर/बस्तर : वन विभाग का डिप्टी रेंजर करोड़ों रुपये वाला कुबेर निकला।…