ब्रेकिंग न्यूज़

Big Breaking : हाथी के हमले में पूर्व विधायक का निधन, गांव से जा रहे थे शहर, तभी हाथी ने किया हमला, मौके पर तोड़ा दम, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश के पूर्व विधायक कपचेन राजकुमार की बुधवार सुबह हाथी के हमले में मौत हो गई। वह तिरप जिले के नामसांग गांव से देवमाली शहर जा रहे थे। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 65 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। राजकुमार 1985 से 1990 के बीच तत्कालीन खोंसा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे थे। तिरप के पुलिस अधीक्षक आदित्य ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व विधायक की हाथी के हमले में उस समय मौत हो गई जब वह अपने गांव से देवमाली की ओर जा रहे थे।

खांडू ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘मुझे तिरप के पूर्व विधायक कपचेन राजकुमार के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है, जो एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना का शिकार हो गए। समुदाय की सेवा के प्रति उनका समर्पण और हमारे समाज में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के कल्याण के प्रति राजकुमार की प्रतिबद्धता और तिरप की प्रगति के लिए उनके अथक प्रयास हमेशा याद रखे जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह न केवल उनके परिवार और दोस्तों के लिए, बल्कि उन सभी लोगों के वास्ते भी एक गहरी क्षति है, जिनके जीवन को उन्होंने अपने काम से प्रभावित किया।

पंद्रह अप्रैल 1960 को नामसांग गांव में जन्मे राजकुमार गांव के पूर्व कार्यवाहक मुखिया वांगमेई राजकुमार के पुत्र थे। राजकुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रामकृष्ण मिशन स्कूल, नरोत्तमनगर, देवमाली से प्राप्त की और बाद में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खोंसा में अध्ययन किया। उनका अंतिम संस्कार आज बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव नामसांग में किया जाएगा। खांडू ने कहा कि शोक संतप्त परिवार की सहायता के लिए अनुग्रह अनुदान की प्रक्रिया के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य के पर्यावरण एवं वन मंत्री वांगकी लोवांग ने भी राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया।

What's your reaction?

Related Posts

Petrol Diesel Price Cut : डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती, केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

CG Breaking : चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता को हार्ट अटैक, इलाज के दौरान हुई मौत, भूपेश बघेल ने …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां के वरिष्ठ…

1 of 18