ब्रेकिंग न्यूज़

भारत में एक और विमान हादसा! विमान में सवार थे 250 हज यात्री, देखिए वीडियो

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एक विमान हादसे का शिकार होते-होते बच गया। दरअसल, 250 हज यात्रियों लेकर लखनऊ पहुंची अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार होते होते बची। ऐसा इसलिए क्योंकि, लैंडिंग के दौरान विमान के पहली से चिंगारी निकली और धुआं उठता हुआ भी दिखाई दिया।

समय रहते टला बड़ा हादसा

सबसे बड़ी बात ये रही कि, समय रहते चिंगारी पर काबू पा लिया गया और उसे आग में बदलने नहीं दिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। ऐसा खा जा रहा है कि, पहिए में तकनीकी खामी और चिंगारी निकलने की सूचना सबसे पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना दी। तत्काल एयरपोर्ट की फायर टीम मौके पर पहुंची और हालात को बेकाबू होने से रोका। चिंगारी आग में बदले इसके लिए फोम और पानी का छिड़काव किया गया। विमान की लैंडिंग के बाद स्थिति की नियंत्रण में करने के लिए लगभग 20 मिनट का समय लगा।

विमान ने जेद्दा से भरी थी उड़ान

मिली जानकारी के अनुसार, अरबिया एयरलाइंस के विमान ने रात 11.30 बजे जेद्दा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। बड़ा हादसा टलने के बाद विमान को पुश बैक करके टैक्सी वे पर लाया गया। इसके बाद इंजीनियरों की टीम ने विमान की जांच की। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि क्या तकनीकी खामी आई थी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : 31 जनवरी तक देनी होगी संपत्ति की जानकारी, राज्य सरकार ने सभी विभागों को भेजा पत्र

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 17