Raipur

CG News : अफसर की पत्नी से दरिंदगी अमीर कारोबारी ने बंधक बनाकर मिटाई हवस, पीड़िता की आपबीती सुन उड़ गए पुलिस के होश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद गंभीर और सामने आया है। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता एक सरकारी अफसर की पत्नी है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 8 मार्च को हुई, जब स्वर्णभूमि सोसायटी में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल ने महिला को अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से बाहर निकलने में सफल रही और सीधे थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामला सामने आने के बाद इलाके में भी काफी चर्चा शुरू हो गई।

आरोपी ने उसे जबरन अपने पास रोक लिया था

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 8 मार्च को आरोपी ने उसे जबरन अपने पास रोक लिया था और उसे जाने नहीं दिया। इसी दौरान उसके साथ जबरदस्ती की गई। घटना के बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने स्वर्णभूमि सोसायटी में दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी गोपाल गोयल सेकेंड हैंड गाड़ियों का कारोबार करता है और उसी इलाके में रहता है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है

कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी यमन देवांगन के मुताबिक आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पूरे मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आरोपी को सख्त सजा मिल सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG Breaking : DSP कल्पना वर्मा निलंबित, होटल कारोबारी से महंगे गिफ्ट लेना और खुफिया जानकारियां देना पड़ा महंगा

रायपुर : रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता समेत 12 लोग गिरफ्तार, जानें किस मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ?

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 of 54