Uttar Pradesh

सात फेरों का वचन 1000 रुपये में नीलाम! पति ने खुद पत्नी का कर दिया सौदा, दो दरिंदों ने मिलकर जो किया जानकर कांप जाएगी रूह

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने महज एक हजार रुपये के लालच में अपनी पत्नी का सौदा कर उसे दो युवकों के साथ भेज दिया। इसके बाद उन दोनों युवकों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

एक हज़ार रुपये के लिए किया सौदा

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह गैस एजेंसी पर जा रही थी। इसी दौरान उसके पति ने बालकिशन और पप्पू नाम के दो युवकों को उसके साथ भेज दिया। रास्ते में यूकेलिप्टस के बाग में ले जाकर दोनों आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर लौटकर आपबीती अपने जेठ को सुनाई और पुलिस को सूचित किया।

महिला का आरोप है कि उसके पति ने उन दोनों आरोपियों से एक हजार रुपये लेकर उसे उनके हवाले किया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी देहात हृदयेश कठेरिया ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Social Media : सोशल मीडिया का प्यार पड़ा भारी, पति-बच्चे को छोड़ जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से सोशल मीडिया प्रेम का एक चौंकाने वाला मामला…

IPS Transfer : एक दर्जन SP समेत 24 IPS का रातों-रात ट्रांसफर खुद अफसरों को नहीं लगी भनक और निकल गई लिस्ट देखे पूरी लिस्ट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल सामने आया है। राजधानी लखनऊ से…

1 of 15