Viral Khabar : एक भाई ने अपनी पहचान और जिदंगी की जटिल संघर्ष के बीच अपनी बहन के लिए वह कर दिखाया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। अपनी हार्मोन थेरेपी रोककर, अपनी प्रजनन शक्ति को दांव पर लगाकर, उसने अपनी बहन के मां बनने के सपने को साकार कर दिया। आपको बता दें कि यह स्टोरी है केनी एथन जोन्स की, जो एक ट्रांसजेंडर इन्फ्लुएंसर का नाम है। अब वह परिवार के लिए लड़ने वाले हौसले का नाम बन गया है। एक ऐसे प्यार की मिसाल बन गया है जो हर दिल को छू जाए और हर सोच को झकझोर करके रख देती है।
बहन को मां बनाने में की मदद
बता दें कि केनी एथन जोन्स, जो खुद ट्रांसजेंडर हैं, ने अपनी बहन की चार साल से चली आ रही प्रेग्नेंसी की लड़ाई में मदद करने के लिए अपनी हार्मोन थेरेपी रोक दी और अपने अंडे दान किए। बहन को मां बनने की तमन्ना ने भाई के हौंसले को और भी मजबूत कर दिया। यह सिर्फ एक मेडिकल प्रक्रिया नहीं, बल्कि परिवार की मोहब्बत और संघर्ष की मिसाल भी है।
जेंडर डिस्फोरिया और मुश्किल सफर
हार्मोन थेरेपी रोकना केनी के लिए सरल नहीं था। यह उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकता था, क्योंकि शरीर की पहचान और जेंडर आईडेंटिटी में फर्क होने की वजह से जेंडर डिस्फोरिया का खतरा था। फिर भी भाई ने अपनी बहन के लिए इस परेशानी को सह लिया।
उम्मीद की नई किरण
डॉक्टर्स ने केनी के 19 अंडे लिए, जिनसे 6 भ्रूण बने, इससे उनकी बहन के प्रेग्नेंट होने की संभावना काफी बढ़ गई। इस जज्बे ने दिखा दिया कि परिवार की मोहब्बत कैसे सबसे बड़ी ताकत बनती है, जो हर मुश्किल को आसान कर सकती है।






















