मध्य प्रदेश

प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन …. रस्सी से बांधकर की पिटाई, कमरे के अंदर भतीजे के साथ …. इस हाल में दिखीं पत्नी तो दी पति ने दी खौफनाक सजा

छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगुंवा में पति-पत्नी के विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी पर किए गए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय महिला का 17 वर्षीय भतीजा घर आया हुआ था। तेज बारिश के चलते सास-ससुर खेत पर ही रुक गए थे। इसी दौरान पति अचानक कमरे में पहुंचा, जहां उसने पत्नी और भतीजे को संदिग्ध अवस्था में देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी को रोटी बनाने वाले लकड़ी के बिल्ला (उपकरण) से उसके गुप्तांग पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजन तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद महिला ने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपी पति ने परिजनों के सामने मारपीट की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उसने पत्नी को कथित तौर पर संदिग्ध स्थिति में देखने के बाद यह कदम उठाया।

हालांकि उसने पत्नी को अपने साथ रखने की इच्छा भी जताई है। दूसरी ओर, इस मामले में कथित रूप से शामिल भतीजा घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। महिला की सास का कहना है कि यह पति-पत्नी के बीच का मामला है और वह बहू को स्वीकार करने के पक्ष में हैं, साथ ही किसी कानूनी कार्रवाई की इच्छुक नहीं हैं। जानकारी के अनुसार, महिला की यह दूसरी शादी बताई जा रही है। इधर, सटई थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

पिता के साथ जेल गया चार साल का मासूम, मां की मौत के बाद कोर्ट में भावुक दृश्य, जज ने बार-बार पूछा ….

उज्जैन : नागझिरी थाना क्षेत्र में महिला की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किए…

1 of 31