Bilashpur

CG : व्यापारी की कार से 8 लाख की उठाईगिरी, शटर बंद करते समय बदमाश ले उड़ा कैश से भरा बैग, घटना का CCTV फुटेज आया सामने देखे पूरा वीडियो

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर शातिर बदमाशों ने लाखों की उठाईगिरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। बताया जा रहा है कि व्यापार विहार में संचालित हरे कृष्णा हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक रात में दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार से अज्ञात बदमाश ने 8 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक उठाईगिरी की ये घटना शनिवार की रात 8ः30 बजें के लगभग घटित हुई। बताया जा रहा है कि व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक शनिवार की रात रोज की तरह अपने दुकान का कामकाज समेट रहे थे। उन्होंने दुकान के गल्ले से दिनभर की नगदी निकालकर एक बैग में रखी और उसे अपनी कार में रख दिया। इसके बाद वे दुकान का शटर बंद करने लगे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मौके का फायदा उठाते हुए कार के पास पहुंचा।

और कार का दरवाजा खोलकर अंदर रखा नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 8 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। वारदात को इतने कम समय मे अंजाम दिया गया कि व्यापारी को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। दुकान बंद करने के बाद जब व्यापारी कार के पास पहुंचे, तो बैग गायब मिला। इसके बाद उन्होने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। लाखों की उठाईगिरी की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दी।

पुलिस की जांच में इस उठाईगिरी का फुटेज भी मिला है। जिसमें एक युवक कार के पास आता दिख रहा है। और कुछ ही मिनटों में कार के अंदर से बैग निकालकर भागत दिख रहा है। फिहहाल पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर आरोपी का सुराग जुटाने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पहले से ही व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : होली ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई घायल, महिला कांस्टेबल से भी धक्का मुकी

बिलासपुर : जिले में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी पुलिस टीम पर…

1 of 23