Balrampur

CG Breaking : जंगल में बाघ की रहस्यमयी मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, शिकार की आशंका से वन अमला अलर्ट

बलरामपुर : सूरजपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से सटे भैंसामुंडा क्षेत्र के जंगल में बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। संदिग्ध हालात में हुई इस मौत ने वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई। प्राथमिक जांच में बाघ के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे शिकारी हमले की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव का परीक्षण किया जा रहा है और विस्तृत पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ वन अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

आसपास के जंगलों में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके। वन मंडल अधिकारी आलोक बाजपेई ने बताया कि घटनास्थल सूरजपुर जिले के अंतर्गत आने वाला सरहदी वन क्षेत्र है, जहां संरक्षित वन्यजीवों की विशेष निगरानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में अजीब पंचायत फैसला दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर 12 साल का सामाजिक बहिष्कार

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नहीं थम रही अंतर्कलह, अब इन दो दिग्गज नेताओं ने दिया पद से इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंतर्कलह जारी है।…

CG News : महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक, पति ने लाइव देखी हरकत, दरवाजे पर ताला जड़कर बुलाई पुलिस

वाड्रफनगर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे…

CG Breaking : …. विधायक के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट के सामने बैठे धरने पर, की …. ये मांग

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा के विधायक शकुंतला पोर्ते के जन्म…

1 of 8