Uttar Pradesh

Big Road Accident : बेकाबू बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार को एक भयानक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर कटघर थाना क्षेत्र के रफतपुर अंडरपास से आगे मुंडापांडे ज़ीरो प्वाइंट के पास एक बेकाबू रोडवेज बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

UP Accident : हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात बहाल कराया। हादसे में ऑटो चालक माटी उर्फ संजू (कुंदरकी, अब्दुल्लापुर निवासी) और उनके पूरे परिवार की जान चली गई। संजू अपने परिवार के साथ रफतपुर कटघर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे।

दुर्घटना इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सवारियां उसमें फंस गईं। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए दिल दहला देने वाला था। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह तेज रफ्तार और बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है। यह हादसा एक साधारण यात्रा को जीवन भर के लिए बदलने वाला दर्दनाक मंजर बन गया।

What's your reaction?

Related Posts

Live Susaid Video Viral : शिक्षक का लाइव ​सुसाइड का वीडियो वायरल, वेतन नहीं मिलने से था परेशान, बेच चुका ​था पत्नी

गोरखपुर/देवरिया : गोरखपुर के गुलरिहा थाना इलाके में एक शिक्षक ने कथित तौर पर…

सुहागरात पर बीवी ने निकाल लिया चाकू मौत के डर से खाट पर सोता रहा पति अब इस नए कांड ने उड़ा दिए सबके होश

हाथरस : शादी के बाद नई नवेली दुल्हन के साथ जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने का…

500 रुपये के विवाद में भड़की हिंसा नाबालिग बहू ने कुल्हाड़ी से कर दी सास की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी : जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव बाजार में एक दिल दहला देने वाली…

घर लौट रहे थे बच्चे, अचानक चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, पहिए के नीचे पूरी खबर पढ़कर कांप जाएगी आपकी रूह

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे…

1 of 17