अपराध

यूनिवर्सिटी में जमकर मचा बवाल महिला ने कहा पीरियड्स आए हैं ब्रेक चाहिए …. सुपरवाइजर बोला – कपड़े उतारो

चण्डीगढ़ : हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में महिला सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच मंगलवार को खूब हंगामा हुआ। दरअसल, यहां दो महिला सफाई कर्मचारियों ने पीरियड्स आने की बात कहकर और सेहत खराब होने का हवाला देते हुए सुपरवाइजर से ब्रेक मांगा था।

आरोप है कि सुपरवाइजर ने कथित तौर पर उन्हें कपड़े उतरवाकर मासिक धर्म जांचने को कहा। इससे महिला सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। वहीं विवाद बढ़ने के बाद छात्र संगठन भी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतर गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बढ़ने के बाद सुपरवाइजर को हटाया गया। आपको बता दें कि इस विवार की शुरुआत तब हुई जब दो महिला सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे पीरियड्स के चलते स्वास्थ्य खराब होने पर कुछ देर का ब्रेक लेना चाह रही थीं।

उन्होंने इस बारे में अपने सुपरवाइजर को बताया तो वह उनकी दिक्कत समझने के बजाय बदतमीजी करने पर उतारू हो गया। आरोप यह है कि सुपरवाइजर ने महिला सुरक्षा कर्मी के माध्यम से महिला सफाईकर्मी के कपड़े उतारकर जांच करने को कहा। जब महिला कर्मी ने ऐसा करने से इनकार किया, तो उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि सुपरवाइजर ने जांच के लिए कपड़े उतार फोटो खिंचवाने को कहा। इसके बाद अन्य सफाईकर्मियों ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और इसके बाद विवाद शुरू हुआ।

कुलसचिव ने कही कार्रवाई की बात

वहीं जब इस मामले में विवाद बढ़ा तो कुलसचिव मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में महिलाओं के साथ जो भी गलत हुआ है। हम इस पूरे मामले की जांच करेंगे, उन्होंने कहा है कि फिलहाल सुपरवाइजर को हटा दिया गया है और जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो आरोपी पर एससी/एसटी के तहत मामला दर्ज भी करवाया जाएगा। किसी भी महिला कर्मचारियों के साथ इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

6 साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अब बुलडोजर एक्शन की मांग

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना…

1 of 12