Surajpur

CG : गर्भवती ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर नर्स पर गिरी गाज, कलेक्टर ने दिए थे जांच के आदेश, RHO निलंबित

सूरजपुर : जिले के भटगांव स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 दिन पहले एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के फर्श पर बच्चे को जन्म दिया। घटना के समय अस्पताल में न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स। जानकारी के अनुसार, पंण्डो जनजाति की महिला प्रसव पीड़ा के चलते भटगांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी।

लेकिन वहां मौजूद स्टाफ की गैरहाजिरी के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका और महिला ने अस्पताल के फर्श पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में अस्पताल की लापरवाही की पुष्टि होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) सूरजपुर ने बड़ी कार्रवाई की।

ड्यूटी पर तैनात RHO विक्टोरिया केरकेट्टा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ नर्स को निलंबित करने के लिए राज्य शासन को पत्र भेजा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रसव जैसी आपात स्थिति में स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आक्रोश है और वे जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG स्कूल में मनमानी वाली छुट्टी : बिना सूचना स्कूल में शिक्षकों की छुट्टी, छात्र गेट के बाहर खुद ही करने लगे पढ़ाई

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताजनक तस्वीर…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

CG Politics : भूमि पूजन कार्यक्रम बना अखाड़ा, मंच पर भिड़े भाजपा नेता मंत्री – विधायक के सामने धक्का – मुकी

सूरजपुर : जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धोंधा गांव में आयोजित कृषि…

CG Breaking : मंत्री के काफिले की गाड़ी ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूरजपुर : सूरजपुर जिले से एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जयनगर थाना…

CG Crime : दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, शादी समारोह में पत्नी का किया मर्डर, साली सहित दो महिला की हालत गंभीर

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी में…

CG Crime : चार बच्चों की हुई मौत टोना – टोटके के शक में पड़ोसी महिला के ऊपर किया टांगी से ताबड़तोड़ हमला – मौके पर ही मौत

बलरामपुर : अंधविश्वास के कारण हत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़…

CG : मामी के साथ हुआ प्यार, तो लिव इन रिलेशन में रहने लगे दोनों, अब बर्थडे के बहाने मामी बनी प्रेमिका कर दिया खून

सूरजपुर : जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरभंज इलाके में एक महिला की हत्या के मामले…

1 of 7