नई दिल्ली

Sex racket Busted: स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा.. फर्जी ग्राहक बनकर पहुंची थी पुलिस की टीम, 3 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम : गुरुग्राम पुलिस ने मानेसर की एक इमारत में दो स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि आईएमटी मानेसर के सेक्टर-2 स्थित आम्रपाली इमारत में ऑस्कर और गोल्डन ग्रेविटी के नाम से दो स्पा हैं, जिसमें कुछ महिलाएं स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित कर रही हैं।

पुलिस टीम ने की छापेमार कार्रवाही

थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘हमने अपने जवानों को एक फर्जी ग्राहक बनाकर दोनों स्पा सेंटर में भेजा। उन्होंने संचालकों से मुलाकात की और रेट तय करके महिलाओं की मांग की, जिस पर संचालक मान गए। उसने एक स्पा सेंटर में एक जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में भी पाया। उससे संकेत मिलने पर हमने स्पा पर छापा मारा और एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान ऑस्कर स्पा के प्रबंधक महेंद्र कुमार, स्पा में ग्राहक सुरजीत और गोल्डन ग्रेविटी स्पा की मालकिन आशिया खातून के रूप में हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Bank Holiday : नवंबर महीने में भी बैंक में छुट्टियों की भरमार, जानिए पूरी लिस्ट, वरना काम रह जाएगा अधूरा

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं।…

1 of 23