Raipur

CG Crime : सनकी जीजा ने दो सालियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर, खूनी वारदात से मचा हड़कंप

रायपर : राजधानी रायपुर में इस वक्त वक्त एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोवा इलाके में पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, घर के दामाद ने अपनी दो सालियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत की खबर है, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम पंडरी थाना क्षेत्र का है, जहां घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी जितेंद्र वर्मा का मंगलवार देर रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची सालियों पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने घटना के दौरान मोवा स्थित दुर्गा मेडिकल के पास भी फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नरेट की टीम और डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना की वजह पारिवारिक विवाद है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG Crime : युवक की हत्या कर मिट्टी में दफनाया शव, वारदात की वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, पुलिस ने शुरू की जांच

अभनपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ…

CG : “ड्रीम गर्ल” स्टाइल ठगी : लड़की की दिलकश आवाज, जाल में फंसे लोग, पढ़िये आप भी ये खबर, कहीं फंस ना जायें…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

1 of 68