Raipur

CG News : ACS के बाद अब IAS की पत्नी फंसी लिफ्ट में, 20 मिनट में अटकी रही लिफ्ट, मची अफरा-तफरी

रायपुर : राजधानी रायपुर की बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा अब एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। हाल ही में सामने आई दो हाई-प्रोफाइल घटनाओं ने न केवल लिफ्ट मेंटेनेंस सिस्टम की खामियों को उजागर किया है, बल्कि आम लोगों के बीच डर और नाराजगी भी बढ़ा दी है। प्रशासन ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

ताजा मामला फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स का है, जहां गुरुवार सुबह करीब 8 बजे आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी लिफ्ट में फंस गईं। जानकारी के अनुसार, गार्गी परदेशी जिम जाने के लिए लिफ्ट का उपयोग कर रही थीं, तभी अचानक लिफ्ट बीच में ही रुक गई और उसमें तकनीकी खराबी आ गई। लिफ्ट रुकते ही वह घबरा गईं और करीब 10 से 12 मिनट तक अंदर ही फंसी रहीं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य सक्रिय हुए और नगर निगम को सूचना दी गई। नगर निगम की जोन क्रमांक-2 की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया, जिन्होंने लिफ्ट को खोलकर स्थिति को नियंत्रित किया। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही टीम को भेजा गया था और मामले की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं, मुख्य विद्युत निरीक्षक सुरेश कुमार नेताम ने कहा कि उन्हें इस घटना की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली थी, लेकिन यदि ऐसी कोई घटना हुई है, तो संबंधित विभाग को लिफ्ट की सुरक्षा, तकनीकी मानकों और संचालन प्रणाली की विस्तृत जांच के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि शहर की सभी प्रमुख इमारतों में लिफ्ट की जांच अभियान चलाया जा सकता है।

गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 20 अप्रैल को करेंसी टॉवर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ऋचा शर्मा भी लिफ्ट में फंस गई थीं। उस दौरान लिफ्ट में न पर्याप्त रोशनी थी, न वेंटिलेशन की सुविधा और न ही कोई इमरजेंसी अलार्म या हेल्पलाइन नंबर मौजूद था। उन्हें करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहना पड़ा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां सामने आई थीं।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि शहर की कई व्यावसायिक और बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट की नियमित जांच और रखरखाव नहीं किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय-समय पर तकनीकी निरीक्षण न होने से ऐसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 67