Raipur

CG: 10वीं-12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार बढ़ा, इस दिन आ सकता है बोर्ड रिजल्ट

रायपुर :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन काउंटिंग, मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।कार्य की प्रगति को देखते हुए 30 अप्रैल 2026 को परिणाम जारी किया जा सकता है। इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से मार्च मध्य तक आयोजित

हालांकि हिंदी पेपर लीक होने के कारण कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा कराई गई, जिससे रिजल्ट प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई। इस बार हाईस्कूल में 3,20,535 और हायर सेकेंडरी में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत रहे, यानी कुल 5.66 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।अब छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकेंगे, जबकि DigiLocker पर भी मार्कशीट उपलब्ध रहेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 65