Mahasamund

CG Crime : कुएं में मिली लाश का खुलासा, मां से मारपीट करने पर छोटे बेटे और पिता ने मिलकर की बड़े भाई की हत्या, दोनों गिरफ्तार

महासमुंद : जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में जो खुलासा हुआ है, वह रिश्तों को झकझोर देने वाला है… क्योंकि यहां एक पिता और बेटे ने मिलकर अपने ही घर के सदस्य की हत्या कर दी। घटना के पीछे की वजह बनी घरेलू विवाद और शराब की लत… जिसने एक परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। 9 अप्रैल को यशवंत चन्द्राकर के मुर्गी फार्म के पास जंगल से लगे एक कुएं में प्लास्टिक बोरी में भरा युवक का शव तैरता हुआ मिला था।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। बता दें कि पुलिस ने शव की पहचान लाफिनखुर्द निवासी 27 वर्षीय सत्यानारायण ध्रुव के रूप में की। जांच में सामने आया कि मृतक शराब का आदी था और अक्सर नशे में अपने परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। 6 मार्च को भी इसी तरह के विवाद के दौरान, जब सत्यानारायण अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था, तब उसके छोटे भाई ने गुस्से में आकर पत्थर के सील से उस पर हमला कर दिया। लगातार वार से सत्यानारायण की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी पिता महेश ध्रुव और उसके छोटे बेटे ने मिलकर साक्ष्य छुपाने की साजिश रची। दोनों ने शव को बोरी में भरा, उसमें पत्थर बांधा और मोटरसाइकिल से ले जाकर कुएं में फेंक दिया। करीब एक महीने बाद जब शव पानी में तैरता मिला, तब इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता महेश ध्रुव और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की पत्थर से कुचलकर हत्या, प्रेमी ने क्यों रची थी हत्या की साजिश, खुला चौकाने वाला राज

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में हुई…

CG : आधी रात शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया कांड, फिर युवक ने कर ली आत्महत्या, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला…

1 of 6