Raipur

CG News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फिर खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर उतरे सड़कों पर, पूरी नहीं होने पर दी ये चेतावनी

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में शामिल सहायिकाओं ने दुर्गा मंडप से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च किया और जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद सहायिकाओ ने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा।

संघ की पदाधिकारियों ने दी ये चेतावनी

संघ की पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते मजबूरन उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। रैली में शामिल सहायिकाओं ने अपनी प्रमुख मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

बलरामपुर में भी हुआ प्रदर्शन

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाएं एकजुट होकर सड़कों पर उतरीं और नारेबाजी करते हुए पूरे शहर में रैली निकाली। रैली के उपरांत संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मानदेय में वृद्धि, नियमित वेतन व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा और अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 74