Uttar Pradesh

Crime Khabar : ‘शादी की जिद पड़ी भारी’ …. भाई ने ली बहन की जान, फिर खुद किया सरेंडर

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में भाई आलम ने अपनी ही बहन रूपजहां की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रूपजहां का गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे, जिसका परिवार, खासकर भाई, विरोध कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात उस समय हुई जब घर में भाई-बहन के अलावा कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान आलम ने कथित रूप से अपनी बहन का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एडिशनल एसपी कुलदीप सिंह और सीओ कुलदीप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रूपजहां का सैनी समाज के एक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले वह प्रेमी के साथ उसकी रिश्तेदारी में चली गई थी, हालांकि बाद में परिजनों के समझाने पर घर लौट आई थी। बताया जा रहा है कि भाई इस रिश्ते को लेकर बेहद नाराज था। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

देवर ने अपनी ही भाभी का किया …. ये हाल, …. इस बात को लेकर था नाराज, चार महीने पहले ही हुई थी महिला की शादी

मथुरा : मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने…

Viral News : खुल गया ‘केंचुली कांड’ का सच नागिन बनकर गायब हुई लड़की आई सामने,अब VIDEO में सामने आई सच्चाई

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती के अचानक गायब होने के बाद…

बेटियों की शादी के लिए पैसों की टेंशन खत्म, अब इतने लाख रुपए देगी सरकार, किए गए और भी कई बड़े ऐलान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से बुधवार को पेश किए गए बजट में कई ऐलान…

Social Media : सोशल मीडिया का प्यार पड़ा भारी, पति-बच्चे को छोड़ जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से सोशल मीडिया प्रेम का एक चौंकाने वाला मामला…

Rape Case : चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी …. इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की हैवानियत

गोरखपुर/देवरिया : भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बड़ी…

1 of 16