Gariyaband

CG Viral Video : बार बालाओं ने कपड़े उतारकर किये अश्लील डांस, SDM और पुलिस जवानों ने जमकर लुटाए पैसे देखे वायरल वीडियो

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही अश्लीलता की हदें पार कर दी गयी। यहां उरमाल में आयोजित 6 दिवसीय आयोजन में उड़ीसा से आई बार बालाओं ने न केवल अश्लील डांस किये, बल्कि मंच पर ही कपड़े उतारकर अर्धनग्न होकर नाचती रही। उधर एसडीएम और पुलिस वालों के साथ ही मौजूद रसूखदार पैसे लुटाते रहे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक गरियाबंद के उरमाल में युवा समिति ने 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन किया था। मनोरंजन का हवाला समिति के सदस्यों ने 29 दिसंबर 2025 को मैनपुर एसडीएम तुलसी दास से कार्यक्रम की वैधानिक अनुमति ली थी। लेकिन कार्यक्रम का जब आयोजन किया गया, तब सारे नियम और कायदे कानून की धज्जियां उड़ा दी गयी। समिति के लोगों ने कार्यक्रम में ओडिशा के कटक स्थित जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स ग्रुप को बुलाया गया था।

इस अश्लील कार्यक्रम में प्रवेश के लिए बकायदा समिति ने 200 और 400 रूपये की एंट्री टिकट तय कर रखी थी। इसके साथ ही कार्यक्रम का परमिशन देने वाले एसडीएम को भी आमंत्रित कर उनके लिए कुर्सी रिजर्व रखी गयी थी। बताया जा रहा है कि इस अश्लील डांस कार्यक्रम में बार डांसर्स कपड़े उतार कर अश्लील डांस करती नजर आई। अश्लील डांस के समय मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम भी मौके पर मौजूद नजर आये, जो कि खुद अपने मोबाइल में अर्धनग्न होकर नाचती लड़कियों का वीडियो बनाने के साथ ही उन पर पैसे लुटाए।

VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप पुलिस ने लिया एक्शन

गरियाबंद जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में हुए इस अश्लीलता की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में पुलिस जवानों और एसडीएम की हरकत सामने आने के बाद अफसर सख्ते में आ गये। लिहाजा इस पूरे मामले पर एसपी के तत्काल बार बालाओं के साथ अश्लीलता करने वाले आरक्षक जय कुमार कंसारी और शुभम चौहान को लाइन अटैच कर दिया है।

देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि 10 तारीख को अश्लील आयोजन की लिखित शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर आयोजनकर्ता देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तार के बाद सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरक्षक के सिर पर टंगिया से मारा, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला का सनसनीेखेज…

CG News : कांग्रेस में ये क्या हो रहा है? मृत व्यक्ति को बना दिया ब्लॉक अध्यक्ष, पार्टी की सूची में नाम देख चौंके लोग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Rajim Violence News : राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे – चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में…

1 of 4