सोशल मीडिया

रीलबाजी करते 22 साल के फैज़ान की दर्दनाक मौत.. अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर बना रहा था वीडियो और तभी.. देखें मौत का ये वीडियो

बरेली : आज के युवाओं में सोशल मीडिया को लेकर अलग ही खुमार देखने को मिल रहा है। लाइक्स, व्यूज के लिए युवा खतरनाक तरीको से रील्स और वीडियो बना रहे है। इसी कोशिश में में वे कल के गाल में भी समा रहे है। इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली में सामने आया है, जहां रील्स बनाने को कोशिश में एक 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत का वीडियो मोबाइल के कैमरे में भी कैद हो गया।

क्या है रील्स से मौत का मामला

जानकारी के मुताबिक़ बरेली का रहने वाला फैजान सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में काफी एक्टिव रहता था। वह अक्सर अनोखे तरीके रील्स और वीडियों बनाकर उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करता रहता था। इसी कोशिश में वह शुक्रवार को एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था। इसी दौरान अचानक बैलेंस बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही भारी भरकम सीमेंटेड वॉल भी उसके ऊपर आ गिरा जिसके नीचे दबकर फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने फैजान के शव को जब्त कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

बलिया में सड़क हादसे में एक की मौत

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर लच्छू टोला गांव का निवासी मिथिलेश कुमार (13) शुक्रवार की शाम पांच बजे साइकिल से खेत में जा रहा था तभी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के चाचा शिव कुमार पासवान की शिकायत पर अज्ञात चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

चाकू से गोदकर कर दी हत्या

गाजियाबाद जिले में एक भोजनालय में मामूली विवाद के कारण दो युवकों की कथित तौर पर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय की है जब दोनों गुट नशे की हालत में थे और खाना परोसने में देरी को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई। उसने बताया कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

होटल में मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को घायल अवस्था में पाया। पुलिस ने बताया कि तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीपाल (25) और सत्यम (26) के रूप में हुई है। दोनों बहराइच जिले के निवासी थे और खोड़ा के नेहरू विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बयान नहीं दे सका है। पाटिल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान सूरज और राजन के रूप में की है, जबकि इस मामले में कई अन्य भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

Palash Smriti Wedding : क्या पलाश ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली : महिला टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर…

Viral Video : मंदिर में कपल की अश्लील हरकत, कुर्सी पर सेक्स करते हुए आए नजर, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

गुना : गुना से ताज़ा खबर है कि बीसभुजा माता मंदिर में एक कपल द्वारा की गई अश्लील…

1 of 17