मध्य प्रदेश

शिकायत की तो नौकरी से निकाल दूँगा फैक्ट्री के अंदर महिला कर्मचारी के साथ ‘साहब’ करते थे हरकते, राज़ खुलते ही मच गया बवाल

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ वैगन फैक्ट्री की एक महिला कर्मचारी ने HR सुरेंद्र पर प्रताड़ना और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों ने HR के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करते हुए शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

नौकरी से निकालने की धमकी

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पनागर के इमलई गांव स्थित वैगन फैक्ट्री का है। यहाँ एक महिला ने फैक्ट्री में HR के पद पर कार्यरत सुरेंद्र पर अभद्र टिप्पणी कर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत करने पर HR ने महिला को नौकरी से निकालने की धमकी भी दी थी। इस पूरे मामले के सामने आते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों ने HR सुरेंद्र के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल, महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : आम आदमी को एक और बड़ा झटका बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

जबलपुर : मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत…

1 of 25