Uttar Pradesh

Liquor Price Hike : बढ़ गए देसी शराब के दाम, अब एक बोतल के लिए देने होंगे इतने रुपए, 100 ML का मिनिएचर ‘बच्चा’ भी खरीद सकेंगे ग्राहक

लखनऊ : शराब के शौकीनों को एक बार फिर महंगाई का झटका लग सकता है। नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रैल से शराब के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति पर मुहर लगा दी है। सरकार ने 2026-27 के लिए आबकारी विभाग का राजस्व लक्ष्य 71,278 करोड़ रुपये तय किया है। शहरी क्षेत्रों में देसी शराब की दुकानों का कोटा घटाया जाएगा और अब यह ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। अंग्रेजी शराब की फुटकर दुकानों की लाइसेंस फीस में भी 7.5% की बढ़ोतरी की गई है।

इसके अलावा कैबिनेट ने नई नीति में देसी शराब की कीमतों में सीधा इजाफा किया गया है। सरकार ने कीमतों को राउंड फिगर में रखने का फैसला किया है। अब देसी और यूपी मेड शराब (UPML) की एमआरपी (MRP) को अगले 10 रुपये के मल्टीपल में राउंड अप किया जाएगा (सिर्फ 25% v/v स्ट्रेंथ को छोड़कर)। नई दरों के अनुसार, 36 प्रतिशत अल्कोहल वाली देसी शराब की बोतल, जो पहले 165 रुपये में मिलती थी, अब 173 रुपये की मिलेगी। कीमतों में बढ़त की बात करें तो प्रति बोतल लगभग 5 से 8 रुपये तक की बढ़ोतरी तय की गई है।

अंग्रेजी शराब और मिनिएचर ‘बच्चा’

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई नीति के तहत अंग्रेजी शराब के दाम 10 से 30 रुपये तक बढ़ जाएंगे। देसी शराब की बढ़ी कीमतें प्रति बोतल के हिसाब से लागू होंगी, जिससे हाफ क्वार्टर और मिनिएचर ‘बच्चा’ की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। कोटेदारों के लिए राहत देने के उद्देश्य से पहली बार 100 एमएल का मिनिएचर ‘बच्चा’ बाजार में उतारा गया है, जिसकी कीमत 50 रुपये तय की गई है। नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ जैसे शहरों में अब लो अल्कोहलिक स्ट्रेंथ वाले बियर, वाइन और आरटीडी लाइसेंस के तहत उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, प्रदेश में निर्मित शराब और अन्य आबकारी उत्पादों का विदेश में निर्यात भी किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

देवर ने अपनी ही भाभी का किया …. ये हाल, …. इस बात को लेकर था नाराज, चार महीने पहले ही हुई थी महिला की शादी

मथुरा : मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने…

बेटियों की शादी के लिए पैसों की टेंशन खत्म, अब इतने लाख रुपए देगी सरकार, किए गए और भी कई बड़े ऐलान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से बुधवार को पेश किए गए बजट में कई ऐलान…

Social Media : सोशल मीडिया का प्यार पड़ा भारी, पति-बच्चे को छोड़ जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से सोशल मीडिया प्रेम का एक चौंकाने वाला मामला…

Rape Case : चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी …. इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की हैवानियत

गोरखपुर/देवरिया : भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बड़ी…

कौन हैं आशुतोष ब्रह्मचारी जिनकी अर्जी शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज, असली कहानी जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

प्रयागराज : चर्चित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ …

1 of 16