खेल

T20 World Cup जीतने के बाद अब संन्यास लेंगे सूर्यकुमार यादव बताया आगे का प्लान, जानें आप भी क्या कहा ….

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप (India T20 World Cup 2026) का खिताब अपने नाम कर लिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम अब उस खास लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने भारत को आईसीसी टूर्नामेंट जिताया है। अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए।

संन्यास पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

फाइनल मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से जब उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया। सूर्या ने कहा कि ‘जब सब कुछ इतना अच्छा चल रहा है तो रिटायरमेंट के बारे में सोचने की क्या जरूरत है।’ यानी उन्होंने साफ किया कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं और अभी काफी क्रिकेट बाकी है। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने संन्यास लिया था और नई टीम तैयार हुई थी।

अब सूर्या ने अपने संन्यास से जुड़ी अटकलों पर सीधा-सपाट जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने अपने आगे के प्लान को भी बताया है। बताया आगे का प्लानप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या ने आगे का प्लान भी बताया है। कप्तान ने अपना फ्यूचर प्लान साफ किया कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। उनकी नजरें ओलंपिक और अगले वर्ल्ड कप पर हैं। वहीं संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती को लेकर भी उन्होंने ढेर सारी बातें कीं।

What's your reaction?

Related Posts

IND vs SA ODI : अगर आप भी नहीं खरीद पाए भारत – दक्षिण अफ्रीका मैच की टिकट तो मत होइए निराश …. यहां फ्री में देखें Live

रायपुर : भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच आज 3 दिसंबर को नवा…

1 of 3