रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी की वजह से स्कूल के समय में बदलाव किया गया है, तो कहीं परीक्षा या मूल्यांकन की वजह से स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कोंडागांव में आज भीषण गरमी की वजह से स्कूल के समय में बदलाव किया गया है।

तो वहीं बिलासपुर में हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी की मूल्यांकन की वजह से सभी हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी कक्षाएं 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित की जायेगी। वहीं कांकेर में परीक्षा के संचालन को लेकर स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। 17 मार्च से 7.30 बजे से 11.30 तक स्कूल का संचालन होगा।























