नई दिल्ली

राशनकार्ड धारकों को मुफ्त मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर! खाते में आएगी 800 रुपए से अधिक सब्सिडी, डबल इंजन की सरकार ने कैबिनेट बैठक में लगाई मुहर

नयी दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि होली और दिवाली पर वैध राशन कार्ड धारक परिवारों को मुफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जाएगा। गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली कैबिनेट ने एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत के तौर पर 853 रुपये अंतरित करने का फैसला लिया। यह धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के तहत पात्र लाभार्थियों के खातों में डाली जाएगी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले पात्र राशन कार्ड धारकों को भी इसका लाभ मिलेगा। होली से पहले पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि डाली जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस मुफ्त गैस सिलेंडर योजना के तहत 242 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में इसके लिए 242 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। योजना के तहत राजधानी के सभी राशन कार्डधारी परिवारों को प्रतिवर्ष दो सिलेंडर के बराबर आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस साल होली से पहले यह राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे परिवार के मुखिया के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

553 रुपए प्रति सिलेंडर की सहायता

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को केंद्र सरकार की 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी एडजस्ट करने के बाद 553 रुपये प्रति सिलेंडर की सहायता मिलेगी। वहीं, गैर-उज्ज्वला राशन कार्डधारक परिवारों को पूरी राशि 853 रुपये दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं है बल्कि त्योहारों के समय गरीब परिवारों की गरिमा और राहत सुनिश्चित करने का एक माध्यम है। उन्होंने यह भी बताया कि योजना का अनुमानित वार्षिक व्यय लगभग 242.77 करोड़ रुपये होगा, जिसे एलपीजी कीमत, केंद्र की रियायत और लाभार्थियों की संख्या के अनुसार समायोजित किया जाएगा।

घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 kg) रेट – फरवरी 2026

शहर / राज्यवर्तमान दर (₹)स्थिति
नई दिल्ली853.00कोई बदलाव नहीं
मुंबई (महाराष्ट्र)852.50कोई बदलाव नहीं
कोलकाता (प. बंगाल)879.00कोई बदलाव नहीं
चेन्नई (तमिलनाडु)868.50कोई बदलाव नहीं
रायपुर (छत्तीसगढ़)924.00औसत दर
भोपाल (म.प्र.)858.50औसत दर
पटना (बिहार)942.50सबसे अधिक दरों में से एक
लखनऊ (उ.प्र.)890.50औसत दर
बेंगलुरु (कर्नाटक)855.50कोई बदलाव नहीं
हैदराबाद (तेलंगाना)905.00कोई बदलाव नहीं
जयपुर (राजस्थान)856.50कोई बदलाव नहीं

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : अब रसोई पर महंगाई का डबल वार LPG के बाद खाने का तेल भी महंगा, अब प्रति लीटर देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई तक…

Bank Holiday : नवंबर महीने में भी बैंक में छुट्टियों की भरमार, जानिए पूरी लिस्ट, वरना काम रह जाएगा अधूरा

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं।…

1 of 24