नई दिल्ली

Petrol Diesel Price Update : पेट्रोल 93 और डीजल 86 रुपए लीटर, रक्षाबंधन से पहले जनता को मिली बड़ी सौगात! टैंक फुल करवाने से पहले चेक कर लें रेट

बिजनेस : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है, जिसे चलते पेट्रोल-डीजल के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 8 जुलाई को पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। आज जारी रेट के अनुसार बिहार में पेट्रोल डीजल के दाम कम हो गए है और UP में थोड़े से बढ़ गए है। बता दें कि कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 69.13 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़त के साथ 67.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 9 पैसे चढ़ा और 87.98 रुपए लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे गिरकर 94.44 रुपए लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 1.09 पैसे नीचे आकर 87.51 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे गिरावट के साथ 105.23 रुपएलीटर हो गया तो डीजल 17 पैसे गिरकर 91.49 रुपए लीटर बिक रहा है।

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

राज्य/संघ राज्यक्षेत्रपेट्रोल (₹/L)डीज़ल (₹/L)
अंडमान एवं निकोबार82.4678.05
आंध्र प्रदेश109.6997.41
अरुणाचल प्रदेश92.5382.20
असम99.7090.19
बिहार106.9493.20
चंडीगढ़94.3082.45
छत्तीसगढ़100.5793.33
दादरा-नगर हवेली व दमण-दीव93.4087.87
दिल्ली94.7787.67
गोवा96.3188.35
गुजरात95.1290.72
हरियाणा95.3088.25
हिमाचल प्रदेश93.3186.39
जम्मू-कश्मीर98.0584.99
झारखंड99.1693.39
कर्नाटक103.3191.45
केरल106.9895.33
मध्य प्रदेश106.9592.78
महाराष्ट्र104.4791.28
मणिपुर99.1985.84
मेघालय95.8287.39
मिज़ोरम99.5587.97
नागालैंड98.6189.08
ओडिशा102.2993.56
पुदुच्चेरी96.9285.86
पंजाब97.0487.79
राजस्थान105.5190.88
सिक्किम101.9089.05
तमिलनाडु101.8493.43
तेलंगाना107.0796.22
त्रिपुरा97.5386.27
उत्तर प्रदेश94.8687.81
उत्तराखंड94.7788.29
पश्चिम बंगाल105.7192.02

What's your reaction?

Related Posts