मध्य प्रदेश

शादी की पहली रात दूल्हे को कमरे में नहीं मिली एंट्री, दुल्हन के साथ कोई और मना रहा था सुहागरात, रात भर कमरे के बाहर…

छतरपुर :- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शादी के नाम पर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ताजा मामला सिविल थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी से सामने आया है, जहां एक युवक लुटेरी दुल्हन और दलाल के जाल में फंस गया। दलाल ने डेढ़ लाख रुपए लेकर युवक की शादी कराई। इतना ही नहीं, शादी की पहली रात दूल्हे की जगह दलाल दुल्हन के साथ कमरे में सोया और फिर दूसरे ही दिन दोनों जेवर-नकदी लेकर फरार हो गए। इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उम्र अधिक होने के बाद भी नहीं हो रही थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, महाराजपुर थाना क्षेत्र के सैला गांव का रहने वाला मनोज अहिरवार वर्तमान में छतरपुर की दुर्गा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। युवक की उम्र अधिक होने के कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी और इसी वजह से वह परेशान रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात दलाल विक्की सेन से हुई। आरोपी ने शादी कराने का झांसा देकर उससे करीब डेढ़ लाख रुपए ले लिए और जटाशंकर धाम मंदिर में रीति-रिवाज से उसकी शादी एक युवती से करा दी।

सुहागरात में दूल्हा सोया बाहर

शादी के बाद युवक अपनी दुल्हन को लेकर अपने गांव सैला पहुंचा, जहां दुल्हन एक रात तक उसके साथ रही, लेकिन जिस दलाल ने यह शादी करवाई थी उसने सुहागरात में पति को बाहर सुला दिया और खुद दुल्हन के साथ कमरे के अंदर सोया। अगले दिन दुल्हन ने साड़ी खरीदने के लिए बाजार चलने की बात कही। युवक उसे बाजार लेकर गया, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर दुल्हन अचानक फरार हो गई।

जेवर, नकदी लेकर फरार

आरोप है कि वह अपने साथ जेवर और नकदी भी लेकर फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित युवक सिविल थाना पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दलाल सहित फरार दुल्हन की तलाश की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

मां से मिलाने का झांसा देकर नवविवाहिता से गैंगरेप, दरिंदगी के बाद मेडिकल कॉलेज के बाहर फेंका

गुना:- जिले के बमोरी थानाक्षेत्र में नवविवाहिता महिला को मां से मिलाने का झांसा…

1 of 28