ब्रेकिंग न्यूज़

New Rule Update : आज 1 जनवरी 2026 में बदलने वाले नियम …. सीधा असर आपकी जेब पर असर

नई दिल्ली : आज 1 जनवरी 2026 से कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और दैनिक जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में:

पैन-आधार लिंकिंग : 31 दिसंबर 2025 तक पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। लिंक नहीं करने पर पैन निष्क्रिय हो सकता है, जिससे बैंकिंग, इनकम टैक्स रिटर्न और अन्य वित्तीय कामों में परेशानी हो सकती है।

राशन कार्ड e-KYC : राशन कार्ड के लिए e-KYC अनिवार्य है। नहीं करने पर राशन मिलना बंद हो सकता है।

LPG सिलेंडर की कीमतें : घरेलू LPG सिलेंडर के दाम घट सकते हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹10 कम हो गए हैं।

CNG और PNG की कीमतें : CNG और PNG की कीमतें ₹2-3 प्रति यूनिट कम हो सकती हैं।

क्रेडिट स्कोर अपडेट : क्रेडिट स्कोर हर 15 दिन में अपडेट होता था, अब हर 7 दिन में अपडेट होगा।

बैंकिंग नियम : बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट के नियम सख्त होंगे, जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी।

किसानों के लिए बदलाव : किसानों के लिए यूनिक किसान ID अनिवार्य होगी, जिससे पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त मिल सकेगी।

8वां वेतन आयोग : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती हैं, जिससे सैलरी में इजाफा होगा।

सोशल मीडिया नियम : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सख्त नियम लागू हो सकते हैं

What's your reaction?

Related Posts

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 18