नई दिल्ली

LPG Gas Prise Today Update : नवंबर की शुरुआत में आई खुशबरी, सिलेंडर के दामों में हुई कटौती, यहां जानें क्या है नई कीमत

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी नजर आ रही है। यही वजह है कि, बॉयप्रोडक्ट लिक्विड पेट्रोलियम गैस या एलपीजी की कीमतों में भी फ़िलहाल नरमी दिख रही है। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में कमी के कारण भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, HPCL, BPCL ने एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कटौती की गई है। इन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में पांच रुपए की कटौती की है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत आज यानी 1 नवंबर 2025 से लागू हो गई है। इससे पहले अक्टूबर महीने में इसके दाम में 15.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। गौरतलब है कि ये कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दाम में समीक्षा करती हैं।

क्या होंगे कामर्शियल सिलेंडर के नए दाम

सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर के दाम में पांच रुपए की कटौती की गई है। कीमतों में कटौती के बाद से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1590.50 रुपए हो गई है। पहले सिलेंडर का दाम 1595.50 रुपए था। वहीं घरों में उपयोग किए जाने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में आम उपभोक्ताओं के लिए इसकी कीमत अभी भी 853 रुपए बनी हुई है। इसी दाम को भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी फॉलो करती हैं।

महानगरों में क्या है सिलेंडर के दाम

बता दें कि, कोलकाता में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब 1694.00 रुपए हो गई है। वहीं मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1542.00 रुपए हो गई है। इतना ही नहीं चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 1750.00 रुपए में मिलेगा।

कब बदली थी घरेलू सिलेंडर की कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार अप्रैल में बदलाव हुआ था। दिल्ली में इसकी कीमत आम उपभोक्ताओं के लिए यह 853 रुपये है। इसी तरह कोलकाता में यह 879 रुपए मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपए है।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : अब रसोई पर महंगाई का डबल वार LPG के बाद खाने का तेल भी महंगा, अब प्रति लीटर देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई तक…

Bank Holiday : नवंबर महीने में भी बैंक में छुट्टियों की भरमार, जानिए पूरी लिस्ट, वरना काम रह जाएगा अधूरा

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद लोग अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं।…

1 of 24