Korba

Korba Breaking : ड्यूटी से घर जा रहे राहगीर से लूटपाट बदमाशों ने चाकू की नोक पर मारपीट कर छीना पैसा ….

कोरबा : कोरबा में लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार ग्राम कुरुडीह निवासी जितेंद्र कुमार मंगलवार रात ड्यूटी समाप्त कर बाल्को प्लॉट से अपने घर लौट रहे थे। लगभग 10:30 बजे कुरुडीह ओवर ब्रिज के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। बदमाश नकाब पहने हुए थे और काले रंग की बिना नंबर प्लेट की बेरो बाइक पर सवार थे।

उन्होंने चाकू की नोक पर जितेंद्र से मारपीट की और उनके पास रखा पर्स छीन लिया जिसमें लगभग 2000 रुपये नगद थे। घटना के दौरान पीड़ित घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर पूर्व में भी कई बार लूटपाट और मारपीट की घटनाएं घट चुकी हैं। लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन को इस सड़क मार्ग पर सीसी टीवी कैमरे तत्काल लगवाने चाहिए ताकि आम नागरिक और राहगीर सुरक्षित रह सकें।

सूचना मिलते ही उरगा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : मां की मौत के बाद ‘अनाथ’ हुआ नवजात, फिर तीन लाख में हुआ कांट्रेक्ट, नवजात की कथित खरीदी – बिक्री पर उठे सवाल

कोरबा : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद जन्मे नवजात को लेकर ऐसा…

1 of 23