तकनीक एवं विज्ञान

ISRO 2 नवंबर को भारतीय नौसेना के लिए लॉन्च करेगा सबसे भारी सैटेलाइट CMS-03, LVM3 रॉकेट से होगा प्रक्षेपण

ISRO : भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) एक बार फिर बड़े मिशन की तैयारी में है। 2 नवंबर 2025 को इसरो देश का सबसे भारी सैटेलाइट CMS-03 लॉन्च करने जा रहा है। यह सैटेलाइट विशेष रूप से भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए तैयार किया गया है। इस मिशन की खास बात यह है कि CMS-03 को उसी रॉकेट LVM3 (Launch Vehicle Mark-3) से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, जिसने भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक चांद की सतह तक पहुंचाया था।

CMS-03 सैटेलाइट की विशेषताएं:

  • वजन लगभग 4400 किलोग्राम है, जो इसे भारत का अब तक का सबसे भारी संचार सैटेलाइट बनाता है।
  • यह सैटेलाइट भारतीय नौसेना को समुद्री सीमाओं और रणनीतिक इलाकों की निगरानी में मदद करेगा।
  • इसके जरिए नौसेना को बेहतर संचार, ट्रैकिंग और सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी।

इस मिशन के सफल होने पर भारत की रक्षा क्षमताओं में एक नई तकनीकी बढ़त हासिल होगी और समुद्री सुरक्षा तंत्र और भी सुदृढ़ होगा।

What's your reaction?

Related Posts

दुनियाभर में दिखी कयामत वाली मछली, क्या सच होने वाली है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली : भूकंप और सुनामी जैसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं का पूर्व संकेतक मानी जाने…