नई दिल्ली

बम धमाके में छत्तीसगढ़ कनेक्शन? घटना स्थल के पास मिली छत्तीसगढ़ की कार, आईए जानते हैं क्या है असल मामला ?

दिल्ली : दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, विस्फोटक आई-20 कार में लगाया गया था। वहीं, इस मामले में नया अपडेट आया है। घटनास्थल के पास छत्तीसगढ़ की एक कार को स्पॉट किया गया है। कार को भारी नुकसान पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि, छत्तीसगढ़ के नागरिकों के भी हादसे के चलते चोट लगी हो सकती है।

इलाके के पास छत्तीसगढ़ की एक कार हुई स्पॉट

बता दें कि, इलाके में एक छत्तीसगढ़ की मारुति फ्रॉन्क्स कार भी देखी गई। कार को भारी नुकसान पहंचा है। इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रायपुर स्थित स्काई ऑटोमोबाइल से हुआ था और मालिक बालोद के सिरी गांव के प्रशांत बघेल बताए जा रहे हैं। परिवहन विभाग और कंपनी रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर रायपुर निवासी अभिषेक साहू का दर्ज है। गाड़ी प्रशांत बघेल के छोटे भाई दिल्ली में सेल्फ ड्राइव में चलाते थे।

फिदायीन हमले की आशंका जताई गई

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इस धमाके को फिदायीन हमले की आशंका जताई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाके वाली कार पुलवामा के तारिक ने खरीदी थी और कथित आतंकवादी डॉक्टर उमर मोहम्मद इसमें सवार थे। मामले की अभी जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

School News : सभी सरकारी – निजी स्कूलों में मोबाइल बैन! नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, खुद सीएम ने किया ऐलान

नई दिल्ली : अगर आपके बच्चे भी स्कूल में मोबाइल लेकर जाते हैं तो ये खबर आपके लिए…

12 फरवरी को भारत बंद : कल घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद?

नई दिल्ली : अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर देश के किसान और व्यापार संघ लामबंद हो…

1 of 21